फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shatrughan sinha and yashwant sinha will do rally in varanasi on Emergency day

बनारस में आज जन अधिकार रैली, यशवंत सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा होंगे शामिल

Mon, 25 Jun 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jun 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha and yashwant sinha will do rally in varanasi on Emergency day
शत्रुघन सिन्हा, यशवंत सिन्हा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आपातकाल दिवस 25 जून को बगैर किसी राजनीतिक दल के मंच पर विशाल जन अधिकार रैली होगी।  बेनियाबाग मैदान में आयोजित इस  रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, राज्यसभा सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इस रैली के लिए विपक्षी दलों की शनिवार को पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह के आवास पर बैठक कर साझा रणनीति तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल लोगों की आवाज बंद करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसी हालात में 25 जून को बेनियाबाग में आयोजित सभा को सफल बनाना बेहद जरूरी है, जिससे भाजपा सरकार के विरोध में आगे की लड़ाई लड़ी जा सकी। बैठक में आप के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने जनसभा की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि दूसरे दिन 26 को सुबह सात बजे भारत माता मंदिर से जन अधिकार पदयात्रा निकाली जाएगी। जो पांडेयपुर, चोलापुकर, चंदवक, आजमगढ़, घोसी, नगरा होते हुए 225 किमी की दूरी तय कर आठ जुलाई को बलिया पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में मोदी-योगी की सरकार आई तब से देश में अघोषित  आपातकाल जैसी स्थिति बनी है।


इस जनसभा मे प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, आप के सांसद संजय सिंह, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष आदि के शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed