फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shardiya Navratri 2024 550 women police posted for security during Durga Puja

Shardiya Navratri 2024: काशी में पंडालों की ड्रोन से होगी निगरानी; 550 महिला पुलिस संभालेंगी सुरक्षा की कमान

Wed, 02 Oct 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 01:29 PM IST
सार

Durga Puja 2024: वाराणसी में नवरात्रि को लेकर शहर से लेकर गांव तक धूम है। श्रद्धालु साफ- सफाई और पूजा के सामान की खरीदारी करने में जुटे हैं। वहीं शहर में दुर्गा पूजा पंडालों में 550 महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगी। साथ ही ड्रोन से निगरानी होगी। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 550 women police posted for security during Durga Puja
लहरतारा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा में पंडालों की सुरक्षा की कमान कमिश्नरेट की 550 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। तीन दिन तक चलने वाले दुर्गा पूजा मेले और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड भी सादे वेश में भ्रमणशील रहेंगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन से भी निगरानी रखेगी। एलआईयू को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष सुरक्षा का खाका खींचा गया है। शहर में 648 पूजा पंडाल हैं।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। सप्तमी यानी की नौ अक्तूबर से शहर में जगह-जगह पूजा पंडालों के कपाट खुल जाएंगे। अष्टमी, नवमी के बाद दशहरा फिर नाटी इमली के भरत मिलाप मेले तक शहर में लोगों की भीड़भाड़ रहेगी। इस बार शहर के प्रमुख पंडालों और स्थानों, बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, बीट आरक्षियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। जो पूजा पंडालों के सीसी कैमरे और वॉलेंटियर आदि के बारे में पूरी जानकारी रखेंगे। फायर सेफ्टी, बिजली के तार समेत अन्य कई बिंदुओं की जांच मेला शुरू होने से पहले करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 550 women police posted for security during Durga Puja
लहरतारा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट एलआईयू को भी सतर्कता बरतने की खास हिदायत दी गई है। काशी, वरुणा और गोमती जोन के डीसीपी, एडीसीपी भी सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाने के लिए औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में संबंधित थाने ड्रोन से भी निगरानी करेंगे।

एंटी रोमियो स्क्वायड भी सादेवेश में तैनात रहेगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान खास सतर्कता बरती जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड भी मुस्तैद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed