फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shankaracharya selection in kashi jyotishpeeth both side efforts

काशी ज्योतिष पीठः शंकराचार्य के चयन के लिए महामंडल के दोनों धड़े कर रहे अब यह प्रयास 

Sun, 19 Nov 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 19 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
shankaracharya selection in kashi jyotishpeeth both side efforts
ज्योतिष पीठ
काशी ज्योतिष पीठ के अगले शंकराचार्य के चयन को लेकर रस्साकशी में जुटे महामंडल के दोनों पक्ष अब नए प्रयास कर रहे हैं। इस से ही अब नए शंकराचार्य के चुनाव करने की योजना है। 
विज्ञापन


भारत धर्म महामंडल के दोनों धड़ों ने अब बहुमत का आंकड़ा तय करने के लिए ताकत लगा दी है। दोनों धड़ों की ओर से बुलाई गई नेशनल कौंसिल (मंत्री सभा) की बैठकें अलग-अलग तय तिथियों पर होंगी। दोनों धड़े अपनी-अपनी प्रक्रिया को संवैधानिक बताते हुए कदम आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी शंभूनाथ चतुर्वेदी की ओर से 24 नवंबर को बुलाई गई बैठक के एजेंडे को अवैधानिक करार देते हुए जिन पांच पदाधिकारियों को महामंडल विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में चिह्नित किया गया, उन पर देर रात कार्रवाई के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का दोबारा ज्योतिष्पीठ पर अभिषेक कराने का आरोप है। शंकराचार्य के चयन के सवाल पर खींचतान तेज होने के बाद लहुराबीर स्थित भारत धर्म महामंडल के दफ्तर में भारत धर्म महामंडल के शीर्ष पदाधिकारियों की लंबी बैठक चली। इस दौरान संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के प्रस्ताव पर विधिक राय लेने के साथ ही घंटों मंथन किया गया। 

24 नवंबर की बैठक पर सबकी नजरें

shankaracharya selection in kashi jyotishpeeth both side efforts
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
देर शाम चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह, जनरल सेक्रेटरी प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय के अलावा राजेश राय महामंडल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीआईडी डॉ. दयानिधि मिश्र से मिले।

अध्यक्ष ने तय एजेंडे के विपरीत अलग बैठक बुलाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया। चीफ सेक्रेटरी प्यारे सिंह ने बताया कि नेशनल कौंसिल की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बुलाई गई बैठक सात दिसंबर को होगी।

इसके अलावा किसी तरह की बैठक मान्य नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पास 36 सदस्यों वाली नेशनल कौंसिल में 18 सदस्य फिलहाल एकजुट हैं। इस आधार पर वह बहुमत का आंकड़ा पार कर लेंगे। उधर, दूसरे धड़े की 24 नवंबर को बुलाई गई बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं।

इस धड़े ने 11 अक्तूबर को प्यारे सिंह की अध्यक्षता में शंकराचार्य के चयन के सवाल पर हुई पहली बैठक की कार्रवाई को असंवैधानिक करार देते हुए अलग रजिस्टर बना लिया है। ऐसे में कौन भारी पड़ेगा, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed