फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankaracharya of Jyotishpeeth said Muslims should stay away from Maha Kumbh

Varanasi: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य बोले महाकुंभ से दूर रहें मुसलमान, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले

Sat, 09 Nov 2024 09:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 09:31 PM IST
सार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में कहा कि महाकुंभ से पहले गो हत्या को दंडनीय अपराध बनाया जाए। कहा बंटोगे तो कटोगे का नारा देने वाले गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें। इसके साथ ही कहा कि मुसलमान महाकुंभ से दूर रहें। 
 

विज्ञापन
Shankaracharya of Jyotishpeeth said Muslims should stay away from Maha Kumbh
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय कटती रहे और हम महाकुंभ का उत्सव मनाते रहें। यह कहां का नियम है। इसलिए महाकुंभ से पहले गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करके गोहत्या को दंडनीय अपराध करने की जरूरत है। महाकुंभ में गो प्रतिष्ठा महायज्ञ के जरिये सनातन धर्मावलंबियों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में  शंकराचार्य ने कहा कि जो कह रहे हैं बंटोगे तो कटोगे उनको तत्काल गाय को राष्ट्रमाता घोषित कर देना चाहिए। मैं नारा देने वालों से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारे मुंह से गाय के लिए मां शब्द क्यों नहीं निकलता? नारा तो दे दिया, लेकिन मां को मां कहने में देर क्यों लग रही है? गाय सभी को बंटने से बचाती है, लेकिन आज उसकी दशा हमारे देश में क्या है।
विज्ञापन




डॉलर कमाने के लिए हमारी मां काटी जा रही है। भारत से गोमांस का निर्यात बढ़ता ही जा रहा है। यह असहनीय है। महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र से मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग का समर्थन करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि मुस्लिम धर्म के तीर्थ स्थल मक्का-मदीना के 40 किमी पर ही हिंदुओं को रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का में जाने से रोकने पर मुस्लिम कहते हैं कि यह मुस्लिमों का तीर्थ है, तुम्हारा क्या काम है। तो ठीक है, कुंभ भी हमारा है तो तुम्हारा क्या काम है? मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? तो हमारा भी आंगन है हमें अभी अपने ढंग से जी लेने दो। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को एकनाथ शिंदे की सरकार का समर्थन करना चाहिए। मैं भी उनका समर्थन करूंगा।


78 साल में किसी ने गाय को माता कहने की हिम्मत नहीं की, लेकिन महाराष्ट्र सीएम ने गाय को माता का दर्जा दिया। ऐसे में इस सरकार के समर्थन में खड़े हो जाना चाहिए और दूसरी बार एकनाथ शिंदे को सीएम चुनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed