UP: शंकराचार्य ने संकटमोचन मंदिर में किए दर्शन, लखनऊ के लिए यात्रा शुरू; बोले- गंगा से गोमती की ओर जा रहे
Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां वेदपाठी बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को सुबह संकटमोचन मंदिर में पहुंच कर पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर लखनऊ के लिए यात्रा शुरू कर रहे हैं। शंकराचार्य चार दिनों में छह जिलों में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर गो रक्षा के लिए सभाएं करेंगे।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी होकर 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। संकटमोचन और श्रीचिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन के बाद शंकराचार्य ने धर्मयुद्ध यात्रा शुरू किया।
शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से 40 दिन के अंदर गोमाता को राज्यमाता घोषित कर प्रदेश में पूर्णतया गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 35 दिन पूर्ण हो गए, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया।
नतीजा, शंकराचार्य ने अब गो रक्षा का शंखनाद शुरू कर दिया। साधु-संतों के साथ केदारघाट पर शंकराचार्य ने विधिवत गंगा पूजन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र को तिलक कर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही काशी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद की शुरुआत की।
#WATCH | Varanasi, UP: Jyotirmath Peetham Shankracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati holds a 'Gau Pratistha Dharmayuddh' march.
— ANI (@ANI) March 7, 2026
He says, "Every Hindu wants to protect cows... Everyone is joining this. The killing of cows should be stopped... My message to the public is to… pic.twitter.com/lZ6OiwQu30