फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shameful work by varanasi nagar nigam Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan house road submerged in sewer water negligence by officials of Municipal Corporation

शर्मनाक: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का भी नहीं रखा मान, निठल्लेपन के लिए जगजाहिर वाराणसी नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह

Mon, 14 Jun 2021 01:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 01:57 PM IST
सार

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के घर की ओर जाने वाले रास्ते की हालत बद से बदतर है। चारों ओर जमा पानी और गंदगी साफ गवाही दे रहा है कि महान हस्ती को सिर्फ पत्थरों पर उनका नाम उकेरने तक याद रखा गया। वाराणसी नगर निगम यूं तो अपनी अकर्मण्यता के लिए कुख्यात है लेकिन विभूतियों के प्रति उसका यह रवैया होगा, ऐसी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

विज्ञापन
Shameful work by varanasi nagar nigam Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan house road  submerged in sewer water negligence by officials of  Municipal Corporation
शर्मसार करने वाली यह तस्वीर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के घर की ओर जाने वाले रास्ते की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में वाराणसी नगर निगम पूरी तरह से बट्टा लगा रहा है। शहनाई के जादूगर के घर की ओर जाने वाली सड़क कई दिनों से सीवर के पानी में डूबी है। मगर अपने निठल्लेपन के लिए जगजाहिर नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। दुनिया भर में बनारस की ख्याति को बढ़ाने वाले बिस्मिल्लाह खां के नाम पर बनी सड़क पर इस कदर लापरवाही की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में कई साल पहले नगर निगम ने उन्हें समर्पित करते हुए उस रास्ते का नाम ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग किया था। मगर, इस सड़क की वर्तमान स्थिति शर्मसार करने वाली है। नगर निगम की लापरवाही के चलते पूरी सड़क के चारों ओर सीवर का पानी भर गया है।
विज्ञापन


इस महान हस्ती के नाम पर बना मार्ग कई दिनों से सीवर में डूबा है और ऐसा नहीं है कि नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। मगर, नगर निगम की टालू कार्यशैली से शहर के महान विभूतियों के सम्मान पर बट्टा लग रहा है। लेकिन, किसी को चिंता नहीं है। इस समय भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां मार्ग से गुजरने वाला हर कोई यही कहेगा वाह रे स्मार्ट सिटी बनारस...।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो की समस्या तो लगभग हर वार्ड और इलाके में है। रविवार को हड़हासराय में भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के आवास पर जाने वाले मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो ने क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घर वाले हों या बाहर वाले, उस्ताद के घर जाने के लिए सीवर से होकर ही गुजरना पड़ रहा है।

उस्ताद के घर से थोड़ी दूर पहले भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से है। हड़हासराय, दालमंडी व नई सड़क पूर्वांचल की थोक व फुटकर सामान की मंडी है। इसी क्षेत्र में है। ग्राहक और व्यापारी इसी गली से होकर दालमंडी, छत्तातले, राजा दरवाजा, कच्चीसराय, हड़हासराय खरीदारी के लिए जाते हैं।  

स्थानीय निवासी शकील अहमद जादूगर ने बताया कि हर 10-15 दिन पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आती है। सुबह और शाम को सबसे अधिक परेशानी होती है। सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़क भी खराब हो चुकी है। हाजी फरमान हैदर ने बताया कि भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के आवास को जाने वाली सड़क की यह हालत दयनीय है।

स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। दुकानदार सरफराज ने बताया कि पूरे इलाके की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण सड़क भी खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है। 

दो साल पहले सड़क बनाकर भूले

वाराणसी नगर निगम ने दो साल पहले यह सड़क बनवाई थी। इसके बाद ही यह टूटने लगी।  इस पर दो बार पैचवर्क के नाम पर बजट स्वीकृत किया गया है, मगर इस सड़क की हालत नहीं सुधर सकी। मोहर्रम के मौके पर इस मार्ग पर अकीदतमंदों की भी आवाजाही होती है।

जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने कहा कि  स्मार्ट सिटी के काम के चलते सीवर की पाइप लाइन टूटी है। इसकी मरम्मत का काम स्मार्ट सिटी करवा रही है। तीन चार दिनों के भीतर पाइप लाइन डालने के बाद  समस्या दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed