फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shameful act of youth sent dirty pictures of newlyweds to her husband victim pleaded with police

युवक की शर्मनाक करतूत: नवविवाहिता की गंदी तस्वीरें भेज रहा पति के मोबाइल पर, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 16 Sep 2022 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 06:33 PM IST
सार

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी नौ मई 2022 को मिर्जापुर में हुई है। गांव निवासी रोहित शादी से पूर्व और अब भी वह परेशान कर रहा है। फोन पर बातचीत नहीं करने पर रोहित ने उसकी फोटो एडिट कर पति के मोबाइल पर भेज दिया।

विज्ञापन
Shameful act of youth sent dirty pictures of newlyweds to her husband  victim pleaded with police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता के अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर युवक ने भेजा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, आरोपी युवक के इस शर्मनाक करतूत से पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसकी शादी नौ मई 2022 को मिर्जापुर में हुई है। आरोप है कि गांव निवासी रोहित उसे अक्सर ही परेशान करता है। शादी से पूर्व और अब भी वह परेशान कर रहा है। फोन पर बातचीत नहीं करने पर रोहित ने उसकी फोटो एडिट कर पति के मोबाइल पर भेज दिया। इस घटना के बाद से दांपत्य जीवन तनाव में गुजर रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर के भतीजे पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर के भतीजे पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि दो माह की गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी गायब हो गया और उसके परिजन लगातार धमकी दे रहे हैं। युवक का चाचा हिस्ट्रीशीटर है, इस वजह से लगातार धमकी से सहमी हुई है। बड़ागांव थाने में तहरीर दी।

पीड़िता के अनुसार वह फूलपुर के बेलवा निवासी आरोपी के घर से कुछ दूरी पर रहती है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। जुलाई माह में गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि परिजनों ने दबाव बनाकर युवक को भगा दिया है।

विज्ञापन

31 अगस्त 2022 के बाद से युवक से कोई संपर्क नहीं है। उसके परिवार के सदस्यों में चाचा हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई डराता और धमकाता है। युवक के परिजनों का आपराधिक इतिहास है और वह लगातार दबाव बनाकर धमकाते हैं। बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार इस मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। पीड़िता फूलपुर थाना अंतर्गत आरोपी के घर बेलवा में गई थी, इस वजह से घटना की सूचना फूलपुर थाने को दी गई है।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed