फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shakti singh became vice president in delhi university student union election

शक्ति सिंह ने डूसू चुनाव में बढ़ाया पूर्वांचल का मान, तोड़ा अरूण जेटली का रिकार्ड 

Sat, 15 Sep 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Shakti singh became vice president in delhi university student union election
उपाध्यक्ष पद पर जीते शक्ति सिंह
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 26 साल के लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल का डंका बजा। मूल रूप से मऊ के रहने वाले शक्ति सिंह ने एबीवीपी के पैनल से उपाध्यक्ष पद पर 7636 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शक्ति सिंह का परिवार शहर के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में रहता है। उनके पिता विद्यासागर सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। डूसू के चुनाव में बतौर एबीवीपी उम्मीदवार शक्ति सिंह को 23046 वोट मिले। उन्होंने अपने एनएसयूआई के प्रत्याशी को रिकार्ड 7636 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


शक्ति के दोस्त मनी ने बताया कि केंद्र सरकार में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया था, जिसे इस बार पूर्वांचल के शक्ति सिंह ने तोड़ा। शक्ति सिंह के इस ऐतिहासिक जीत से मऊ के साथ आसपास के जिलों के युवा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी ने बताया कि शक्ति से पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय से संयुक्त मंत्री के पद पर बिहार के मधुबनी जिले के अनिल सिंह ने वर्ष 1992 में जीत दर्ज कराई थी। उनके बाद अब शक्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय में जीत दर्ज कराकर पूर्वांचल का डंका बजाया।


शक्ति की जीत पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पूर्वांचल का डंका बजा है। शक्ति की जीत से पूर्वांचल के युवाओं को मार्ग दर्शन मिलेगा। पिता विद्यासागर सिंह और मां ने बताया कि उनके पुत्र का रुझान शुरू से ही राजनीति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed