फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shahid mangal pandey village wii become village tourism

'विलेज टूरिज्म' के तौर पर विकसित होगा शहीद मंगल पांडेय का गांव

Mon, 21 Aug 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 21 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
shahid mangal pandey village wii become village tourism
मंगल पांडे - फोटो : pti
वाराणसी के आसपास के कई गांवों में शराबबंदी के लिए महिलाओं का समूह बनाने वाले छात्र-छात्राओं की संस्था होप ने अब देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए शहादत देने वालों पर ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन


यों तो इस संस्था ने इसके लिए पूर्वांचल में 10 गांवों का चयन किया है लेकिन आजादी के लिए 1857 में पहली बार अपनी आवाज उठाने वाले जिले के अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा से इसकी शुरुआत की जा रही है। रविवार को संस्था ने गांव का सर्वेक्षण कर इसे अंतिम रूप दे दिया। संस्था इस गांव को विलेज टूरिज्म के तौर पर विकसित करना चाहती है।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों का मानना है कि यह एक ऐतिहासिक गांव है। सरकार को यहां संग्रहालय बनवाना चाहिए। नगवा और आसपास के ग्रामीणों के भावनात्मक लगाव को बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विमल पाठक छात्रों की पहल से गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने पाठक के साथ शहीद मंगल पांडेय के स्मारक स्थल को देखा। टीम ने यह भी जाना कि यहां शहीद के नाम पर और क्या-क्या है। शहीद के नाम पर संचालित होने वाली संस्थाओं के लोगों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।

पाठक ने संस्था की टीम में शामिल छात्रों को फिर से गांव बुलाया है। उनका कहना है कि अगली बार जब भी छात्रों की टीम यहां आएगी, वे आसपास के गांव के प्रधानों और अन्य प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाएंगे।


सामूहिक विचार-विमर्श के बाद गांव में संग्रहालय की मांग को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। बैठक के बाद गांव में म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed