पिता कैफी की 100वीं जयंती पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाएंगी शबाना आजमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए उनके साथ फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर सुमांतु चक्रवर्ती भी अपनी टीम के साथ आ रहे है। शबाना आजमी का पैतृक गांव फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां में है। जिसके चलते उनका लगाव अपने गांव व जिले से हमेशा ही रहा है। अक्सर ही वे यहां आती है और यहां की समस्याओं को उठाती है।
गांव में विकास की नई किरण फैलने के लिए उनके द्वारा कई कार्य किए जा रहे है। मेजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सिने तारिका शबाना आजमी रविवार को मेजवां में पहुंच जाएंगी। यहां वे अपने पिता व मशहूर शायर दिवंगत कैफी आजमी की जयंती के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाएंगी।
इसके लिए उनके साथ अभिनेता से डायरेक्टर बने सुमांतु चक्रवर्ती भी अपनी टीम के साथ आ रहे है। मेजवां व आसपास डॉक्यूमेंट्री का फिल्मांकन किया जाएगा। जिले में प्रवास के दौरान शबाना आजमी के सारे कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए है। लेकिन रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।