फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shabana azmi reached people welcomed in mezwan azamgarh

अपने पैतृक गांव पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

Sun, 18 Aug 2019 06:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
shabana azmi reached people welcomed in mezwan azamgarh
शबाना आजमी का स्वागत करती महिला। - फोटो : अमर उजाला

बॉलवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आजमी रविवार को आजमगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची। जहां गांव की महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मौसमी गीत कजरी सुन कर शबाना काफी खुश हुईं। उन्होंने गांव में चलने वाले स्कूल, चिकनकारी और कंप्यूटर सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विज्ञापन


शबाना मुंबई से बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरीं, जहां से वे सड़क मार्ग से मेजवां आईं। उनके साथ नम्रता गोयल भी थी। गांव की बेटी के आने की राह सुबह से ही ग्रामीण देख रहे थे। फतेज मंजिल पर महिलाओं ने शबाना व नम्रता को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही महिलाओं ने मौसमी गीत कजरी गाना शुरू किया। जिसका शबाना ने काफी देर तक आनंद उठाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना और नम्रता के साथ ही सुषमा, सलोनिका, विकास यादव भी आए हुए हैं। कैफी आजमी चिकनकारी की इंचार्ज संयोगिता व उनकी सहयोगियों ने शबाना व नम्रता की आरती उतारी। शबाना के आने से पूरा गांव काफी खुश नजर आ रहा था। शबाना ने फतेह मंजिल स्थित अपने पिता कैफी आजमी व दादा फतेह हुसैन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

मेजवां सोसायटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को शुरू करने की जानकारी ली। इसके साथ ही कैफी आजमी गर्ल्स कालेज, कंप्यूटर संटर, सिलाई व चिकनकारी सेंटर की जानकारी भी प्रबंधक से लिया।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : पेड़ से लटकी मिली लाश, छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप

सोमवार को शबाना आजमी कैफी आजमी खेल मैदान पर पौधरोपण भी करेंगी। शबाना जिले में तीन दिन प्रवास करेंगी और 22 को मुंबई रवाना होंगी। इस मौके पर प्रशस्य आर्य, गोपाल सुवेदी, मुकेश सिंह, लल्लन, रामफेर, लाडली बानो, निर्मला, मनीष, नैयर रजा, जयराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed