फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shaadi Muhurat 2023: These auspicious Muhurats are getting in November-December

Shaadi Muhurat 2023: 147 दिनों के बाद गूंजेगी शहनाई, नवंबर-दिसंबर में मिल रहे हैं ये शुभ मुहूर्त

Wed, 22 Nov 2023 01:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Nov 2023 01:46 PM IST
सार

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी 22 नवंबर को रात्रि 11:05 बजे लगेगी और अगले दिन 23 नवंबर को रात्रि 9:03 बजे तक रहेगी। इसके अलावा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 22 नवंबर को शाम 6:37 बजे से 23 नवंबर का 5:16 बजे तक रहेगा। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी के अनुसार हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा।

विज्ञापन
Shaadi Muhurat 2023: These auspicious Muhurats are getting in November-December
विवाह शुभ मुहूर्त 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा। 147 दिनों के बाद वैवाहिक मुहूर्त शुरू होने से शहनाई गूंजेगी। नवंबर में विवाह के दो मुहूर्त मिल रहे हैं। वहीं, दिसंबर में आठ मुहूर्त हैं। 2024 में शादी के सबसे ज्यादा 62 मुहूर्त मिल रहे हैं।

विज्ञापन


कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी 22 नवंबर को रात्रि 11:05 बजे लगेगी और अगले दिन 23 नवंबर को रात्रि 9:03 बजे तक रहेगी। इसके अलावा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 22 नवंबर को शाम 6:37 बजे से 23 नवंबर का 5:16 बजे तक रहेगा। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी के अनुसार हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक एक महीने खरमास के कारण विवाह वर्जित रहेंगे। मकर संक्रांति के बाद ही शादियां हो सकेंगी।
विज्ञापन

 

Shaadi Muhurat 2023: These auspicious Muhurats are getting in November-December
विवाह शुभ मुहूर्त
शालिग्राम-तुलसी विवाह के बाद शुरू होगा विवाह
नवंबर महीने में विवाह मुहूर्त 28 और 29 नवंबर को मिल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में शादी करने के लिए आठ शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। दिसंबर में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 13 दिसंबर को मुहूर्त हैं।

2024 के विवाह मुहूर्त
जनवरी- 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31

फरवरी- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29,
मार्च- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12

अप्रैल- 18, 19, 20, 21, 22
जुलाई- 9, 11, 12, 13, 14, 15

नवंबर- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29,
दिसंबर- 4, 5, 9, 10, 14, 15,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed