फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually harassed to girl for marriage in sonbhadra

सोनभद्रः शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से एक साल तक किया दुष्कर्म

Tue, 16 Oct 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 16 Oct 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sexually harassed to girl for marriage in sonbhadra
demo pic
यूपी के सोनभद्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से युवक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। मामला जिले के राबर्ट्सगंज नगर के एक वार्ड का है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व एक महिला ने एसपी को पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि उसके परिचित का एक लड़का उसके घर आता-जाता था। युवक ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को प्रेम जाल में फंसा कर साल भर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी युवक से जब शादी करने की बात कही गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि आरोपी युवक व किशोरी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed