फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually abused with girl student by her teacher in bhadohi

यूपीः छात्रवृत्ति दिलाने के बहाने शिक्षक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, केस दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Sat, 01 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Sexually abused with girl student by her teacher in bhadohi
rape

यूपी में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। भदोही जिले के ऊंज क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक स्कूल में गुरुवार की शाम कक्षा आठ की छात्रा के साथ स्कूल के एक अनुदेशक ने छेड़खानी की। शुक्रवार को छात्रा के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अनुदेशक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अमित कुमार तिवारी पूर्व माध्यमिक स्कूल में अनुदेशक पद पर तैनात है। गुरुवार को स्कूल बंद होने के बाद उसने छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर छात्रा को स्कूल में रोक लिया। फिर छात्रा का बैग स्कूल में रखवा दिया।
विज्ञापन


वह छात्रा को बैंक ले गया। वहां से लौटने के बाद उसने स्कूल के कमरे में बैग लेने के लिए भेजा। छात्रा जैसे ही कमरे में बस्ता लेने गई कि अनुदेशक ने अदंर से दरवाजा बंद कर उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर अनुदेशक धीरे से खिसक लिया। छात्रा स्कूल बंद होने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिवारों के लोगों की चिंता बढ़ गई। छात्रा ने शाम को घर जाकर अपने परिजनों को सबकुछ बताया। जानकारी होते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। छात्रा के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया।

गांव में लोगों में रोष

Sexually abused with girl student by her teacher in bhadohi
पुलिस ने बताया कि छात्रा को महिला कांस्टेबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। अनुदेशक अमित कुमार तिवारी के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनुदेशक की तलाश जारी है वहीं गांव में लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed