फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sex Racket busted in spa parlor varanasi police raided and caught three including two girls

स्पा पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़: ग्राहक बनकर दरोगा ने मारा छापा, दो युवती और एक ग्राहक गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

एसीपी कैंट मनीष शांडिल्य को सूचना मिली कि कचहरी और अर्दली बाजार चौकी से चंद कदम की दूरी पर संचालित स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
Sex Racket busted in spa parlor varanasi police raided and caught three including two girls
स्पा पार्लर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी पुलिस चौकी के पास तीन मंजिला मकान में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का कैंट एसीपी ने शुक्रवार की दोपहर भंडाफोड़ किया। पार्लर से दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। ग्राहक बनकर गए दारोगा ने देह व्यापार का खुलासा किया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं, शराब और बीयर की खाली बोतलें बरामद हुईं। पार्लर संचालक और मकान मालिक मौके से फरार हो गए।  

विज्ञापन


एसीपी कैंट मनीष शांडिल्य को गोपनीय सूचना मिली कि कचहरी पुलिस चौकी के सामने एक नामी मिठाई की दुकान के बगल गली में कई दिनों से स्पा पार्लर का संचालन हो रहा है। तीन मंजिला मकान में दिन और रात लग्जरी गाड़ियों से युवक और युवतियां आती और जाती रहती हैं।

विज्ञापन

3500 रुपये में मसाज का रेट तय

सूचना के आधार पर एसीपी ने तीन मंजिला मकान की निगरानी बढ़ाई। दोपहर में अर्दली बाजार चौकी के दारोगा राजकुमार को ग्राहक बनाकर स्पा पार्लर में भेजा। खुद को रेलकर्मी बताते हुए राजकुमार अंदर जैसे ही दाखिल हुआ कि मकान के गेट पर ताला बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार को एक युवती ने अंदर बैठाया और कहा कि एक घंटे बाद नंबर आएगा। बातचीत में 3500 रुपये में मसाज का रेट तय हुआ। अंदर अलग-अलग केबिन बने हुए थे। एक केबिन में प्रदीप सोनकर नामक युवक का मसाज चल रहा था। इस बीच दारोगा राजकुमार पार्लर की गतिविधियों पर नजर रखते हुए एसीपी के संपर्क में बराबर बना रहा।

कुछ समय बीतने के बाद ही महिला और पुरूष आरक्षी के संग कैंट एसीपी ने स्पा पार्लर पर छापा मारा। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया। दो युवतियों और सिगरा छित्तूपुर निवासी प्रदीप सोनकर को गिरफ्तार किया गया। युवतियों में एक गाजीपुर की और दूसरी शिवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

स्पा पार्लर के अंदर से शराब, बीयर की खाली बोतलें, आपत्तिजनक सामग्री, क्यूआर कोड स्कैनर, रजिस्टर, विजिटिंग कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुए। कैंट एसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि इस कृत्य में जो भी शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्पा पार्लर संचालक पिता-पुत्र समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं।

पिता-पुत्र है स्पा पार्लर संचालक

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संचालन करने वाले पिता-पुत्र हैं। दोनों कोलकाता के रहने वाले हैं। बेटे का नाम अनमोल और पिता का नाम शरद है। उधर, मकान मालिक और पार्लर संचालक दोनों फरार हो गए।

कचहरी और अर्दली बाजार चौकी के बीच में था स्पा पार्लर

पिछले कई माह से स्पा पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित हो रहा था। पूरा इलाका त्रस्त था। कई बार गोपनीय सूचनाएं चौकी और थाने पर दी गई लेकिन पुलिस भंडाफोड़ नहीं कर पा रही थी। यही कारण रहा कि एसीपी कैंट ने खुद कमान संभाली और अर्दली बाजार के एक दारोगा को टीम में शामिल करते हुए प्लान तैयार किया और छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed