Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewerage problem will be solved in 80 villages

Varanasi News: 80 गांव में दूर होगी सीवर की समस्या

Tue, 24 Feb 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sewerage problem will be solved in 80 villages
जिले के आठों विकास खंडों के करीब 80 गावों में अगले छह महीने में सीवर की समस्या का समाधान हो जाएगा। सभी 80 गावों में नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। इसके निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत की ओर से 80 गावों का चयन कर सर्वे कराया जा रहा है। इन सभी गांवों का चयन पंचायत सदस्यों से मिले प्रस्तावों के आधार पर किया गया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने बताया कि सर्वे के लिए टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद अवर अभियंताओं की रिपोर्ट के अनुसार आगे का काम किया जाएगा। बताया कि बीते कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर की समस्या थी। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी मिलीं। पिछली बार हुई बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा सदस्यों ने उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed