फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer lines will be laid in 13 wards of Rohaniya at a cost of Rs 1,400 crore

Varanasi News: रोहनिया के 13 वार्ड में 1400 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन

Thu, 15 Jan 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines will be laid in 13 wards of Rohaniya at a cost of Rs 1,400 crore
पीएम के संसदीय क्षेत्र के शहरी विस्तार वाले इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत रोहनिया के 13 वार्ड में 1400 करोड़ से सीवर लाइन बिछेगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी की पहल पर जलनिगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसकी डीपीआर में मुख्य सीवर लाइन के साथ-साथ मोहल्लों में ब्रांच लाइन का निर्माण भी शामिल किया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू होगा। इससे तीन लाख की आबादी को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम विस्तारित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में जल निगम ने रोहनिया विधानसभा के कंदवा, करौंदी, डाफी, सुसुवाही, नासिरपुर, चितईपुर, भगवानपुर, छित्तूपुर, कंचनपुर, ककरमत्ता, लहरतारा, शिवदासपुर और मंडुवाडीह क्षेत्र में आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए सीवर का प्रस्ताव बनाया है। इन इलाकों में अनियोजित कॉलोनियों के कारण सीवर और ड्रेनेज की स्थिति काफी खराब थी, जिसे अब दुरुस्त किया जाएगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों में जलभराव एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे बरसात के दिनों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है। व्यवस्थित सीवर सिस्टम होने से न केवल सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी से निजात मिलेगी, बल्कि संक्रामक बीमारियों के खतरे में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed