{"_id":"60a95ec78ebc3e7ffd48f420","slug":"sewer-line-broke-in-pouring-drinking-water-pipe-dirty-water-stored-in-homes-city-news-vns59085027","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप डालने में तोड़ दी सीवर लाइन, घरों में जमा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप डालने में तोड़ दी सीवर लाइन, घरों में जमा गंदा पानी
विज्ञापन
आदमपुर जोन के दीवान गंज इलाके में पेयजल पाइप लाइन को भूमिगत करने के दौरान कार्यदायी संस्था ने न केवल सीवर लाइन तोड़ दी बल्कि बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग भी जगह-जगह से ब्रेक कर दी। जिसकी वजह से घरों में सीवर का पानी बैक मार रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, पेयजल सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। जबकि बिजली गुल होने से लोग अंधेर और गर्मी में रहने को मजबूर हैं। लोगों ने ठेकेदार और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दीवान गंज के निवासियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो डीएम और कमिश्नर से शिकायत करेंगे।
दरअसल, इलाके में मार्च से नये मिनी ट्यूबवेल और जलापूर्ति की नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने पेयजल पाइप लाइन डालने में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। अंडरग्राउंड वायरिंग को भी जगह-जगह से ब्रेक कर दिया गया। हालत यह है कि लोगों के घरों में शाम होते ही सीवर का पानी भर जा रहा है। जबकि सड़क पर जलापूर्ति का पानी हिलोरे मार रहा है। जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मातहतों को निर्देश दिया गया। जल्द ही समस्या दूर होगी।
जलापूर्ति की पाइप लाइन को अंडरग्राउंड करने के चक्कर में संस्था ने जगह-जगह से भूमिगत बिजली के तारों को ब्रेक कर दिया गया है। जिसके कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन
दिनेश निगम, निवासी, दीवानगंज
जलापूर्ति और सीवर समस्या को लेकर जोनल अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक मौके पर कोई भी नहीं आया। न ही समस्या का समाधान हुआ।
अशोक गुप्ता, निवासी, दीवानगंज
घरों में सीवर का पानी भरने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। शाम होते ही घर में सीवर का पानी बैक मारने लगता है।
मदन लाल सेठ, निवासी,दीवानगंज