फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seventy five thousand applications received for admission in Central Hindi School

CHS: 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आए 75 हजार आवेदन, 11 अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड

Thu, 28 Mar 2024 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

Central Hindu School: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल से ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 29 अप्रैल को कक्षा नौ के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 30 अप्रैल को 11वीं गणित, एक मई को बायोलॉजी, दो मई को आर्ट्स और तीन मई को कॉमर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। 15 मई को प्रोविजनल आंसर की अपलोड करने की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन
seventy five thousand applications received for admission in Central Hindi School
Central Hindu Cchool Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) की नौवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि बुधवार को खत्म हो गई। अब स्कूल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। इस बार दोनों की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 75 हजार आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


सीएचएस बॉयज के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता के मुताबिक, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल से ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 29 अप्रैल को कक्षा नौ के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 30 अप्रैल को 11वीं गणित, एक मई को बायोलॉजी, दो मई को आर्ट्स और तीन मई को कॉमर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। 15 मई को प्रोविजनल आंसर की अपलोड करने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


25 मई को फाइनल आंसर की अपलोड करने के साथ ही पांच जून के आसपास प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। गौरतलब है कि सीएचएस बॉयज की नौवीं, ग्यारहवीं कक्षाओं में 237 और गर्ल्स में 110 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामों में कराया गया संशोधन
21 से 27 मार्च तक निर्धारित आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि बुधवार को थी। बुधवार की रात 12 बजे तक आवेदकों ने माता, पिता और अपने नाम की स्पेलिंग समेत अन्य छोटी-छोटी त्रुटियां ऑनलाइन दुरुस्त कीं। 21 से 27 तक फॉर्म में संशोधन करने की मोहलत दी गई थी। प्रधानाचार्य के मुताबिक ऐसी सामान्य त्रुटियां, जिन्हें दूर करने में किसी अन्य बच्चे का अहित न हो, उन्हें संशोधन के लिए मौका दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed