फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven youths absconding from quarantine center, met at home after four hours, case registered

Quarantine center से सात युवक फरार, चार घंटे बाद घर पर मिले, केस दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 12:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Apr 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Seven youths absconding from quarantine center, met at home after four hours, case registered
quarantine - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के सर सैयद अहमद इण्टर कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन में रखे गए सात युवक बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए। घंटों प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें घर से पकड़ लिया। सभी को दोबारा आश्रय स्थल लाया गया है। फरार सातों युवकों पर शांतिभंग के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस आश्रय स्थल में 96 लोगों को 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। गुरुवार की शाम सात युवक स्कूल की बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए। रात में नायब तहसीलदार अजीत सिंह ने रजिस्टर में उपस्थिति चेक की तो सात लोग कम मिलने पर उनका माथा ठनका। रजिस्टर में दर्ज नाम-पते के आधार पर मिलान के बाद सभी के घर पर टीम भेजी गई।
विज्ञापन


देर रात सातों को उनके घर से पकड़कर पुलिस दोबारा आश्रय स्थल ले आई। यह सभी युवक लुधियाना में मजदूरी करते थे। 28 मार्च को दिल्ली से संचालित बसों के जरिए जौनपुर पहुंचे। इसके बाद से ही उन्हें क्वारंटीन में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Seven youths absconding from quarantine center, met at home after four hours, case registered
क्या है Quarantine? - फोटो : amar ujala graphics
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार युवक सचिन, शिवकुमार, धर्मेंद्र निवासी चेतरहा थाना सरपतहा, अजय कुमार ताखापुरवा शाहगंज, राजमन शाहपुर खेतासराय, विक्रमजीत सरायमोहद्दीनपुर सरपतहा, सुनील भिरौली खुटहन के विरुद्ध धारा-144 के उल्लंघन और संक्रमण फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed