Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Kashi experienced intense cold during Diwali 7 years ago weather remained consistent last 6 years

मौसम: काशी में 7 साल पहले दिवाली पर पड़ी थी कड़ाके की ठंड, पिछले 6 बार से एक जैसा वेदर; जानें अपडेट

Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
सार

काशी में सात साल पहले दिवाली पर कड़ाके की ठंड पड़ी थी, जबकि पिछले छह वर्षों से दीपावली पर मौसम लगभग एक जैसा बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बावजूद दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

विज्ञापन
Weather Kashi experienced intense cold during Diwali 7 years ago weather remained consistent last 6 years
सारनाथ क्षेत्र में सुबह-सुबह सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल पहले काशी में दिवाली पर कड़ाके की ठंड पड़ी थी, वो अक्तूबर का महीना था। उसके बाद के छह साल में दिवाली अक्तूबर में पड़ी हो या नवंबर में, काशी के मौसम में हल्का-फुल्का का ही फर्क रहा है। 

विज्ञापन


पिछली छह दिवाली में काशी का अधिकतम तापमान 30 से 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच में ही रहा है। यानी कि दिन के तापमान में सिर्फ दो से 4.8 डिग्री तो रात को आठ डिग्री तक का फर्क आया है। हालांकि, उससे पहले 2019 में दिवाली पर ही तेज सिहरन शुरू हो गई थी। उस दिन दिवाली 27 अक्तूबर को पड़ी थी और अधिकतम तापमान मात्र 25 डिग्री तक आ गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 कम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले साल छह नवंबर को 32.9 डिग्री और 18 डिग्री तापमान था। पिछले साल दिवाली पर काशी का पारा 19 से लेकर 33 डिग्री के बीच था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछली 6 दिवाली पर काशी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • 13 नवंबर 2020 को 31.6 डिग्री और 18.8 डिग्री।
  • 03 नवंबर 2021 को 31.2 डिग्री और 14 डिग्री।
  • 23 अक्तूबर 2022 को 34.2 डिग्री और 18.6 डिग्री।
  • 11 नवंबर 2023 को 30 डिग्री और 17.5 डिग्री।
  • 30 अक्तूबर 2024 को 34.8 डिग्री और 22.7 डिग्री।
  • 19 अक्तूबर 2025 को 33 डिग्री और 19 डिग्री।

आगामी दिनों में ठंड का अलर्ट नहीं : वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ठंड को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि 15 दिसंबर के बाद से ठंडक शुरू हो सकती है। इसके पहले मौसम पर प्रशांत महासागर की गर्म जलधारा अलनीनो का प्रभाव रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed