फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven thousand children reached school under RTE

आरटीई के तहत सात हजार बच्चे पहुंचे स्कूल

Thu, 12 May 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand children reached school under RTE
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में वर्तमान शैक्षिक सत्र में नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का प्रवेश निजी स्कूलों में नहीं हुआ। सत्र 2022-23 में निजी स्कूलों में 7321 गरीब व अलाभित समूह के बच्चों का प्रवेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हो चुका है। अभी तीसरी लॉटरी के लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी निजी स्कूलों को आरटीई के तहत गरीब व सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। इन बच्चों को कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा देने के साथ सरकार निजी स्कूलों को 450 रुपये प्रतिमाह प्रति छात्र फीस प्रतिपूर्ति करती है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पढ़ रहे 36 हजार बच्चे
सत्र 2016 से 2022 तक 35 हजार बच्चों का प्रवेश हुआ। शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रथम चरण में 6152 व दूसरे चरण में 1145 बच्चों की लॉटरी निकाली गई है। तीसरे चरण के लिए 10 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य जिले के हर बच्चे को शिक्षा के जरिए मुख्य धारा में लाने का प्रयास है, इसके लिए तमाम तरह के प्रयास भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कितने बच्चों को हुआ प्रवेश
शैक्षिक सत्र छात्र
2016-17 1868
2017-18 4526
2018-19 5580
2019-20 10330
2020-21 9180
2021-22 6152
प्रदेश में टॉप टेन जिले
लखनऊ 14246
कानपुर नगर 8077
वाराणसी 7321
आगरा 5350
गौतमबुद्ध नगर 5049
गाजियाबाद 4515
मुरादाबाद 4097
अलीगढ़ 4091
मिर्जापुर 3147
मेरठ 3124
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed