फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven million Sudharengi roads of Heritage Zone

साढ़े सात करोड़ से सुधरेंगी हेरिटेज जोन की सड़कें

Tue, 19 May 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 19 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Seven million Sudharengi roads of Heritage Zone
काशी के हेरिटेज स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों की हालत शहरी विकास मंत्रालय की मदद से नगर निगम सुधारेगा। इस संबंध में सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में काशी की दस किलोमीटर लंबी चौदह सड़कों के लिए सात करोड़ तिरसठ लाख रुपये मंजूर किए गए। साथ ही आश्वस्त किया गया कि इन सड़कों पर नाला-नाली निर्माण या भूमिगत केबलिंग का काम होता है तो उसके लिए मंत्रालय की ओर से अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी डेवलेपमेंट एंड आगमेंटेशन योजना (हृदय) के तहत सोमवार को शहरी विकास मंत्रालय में बैठक बुलाई गई थी। नगर निगम की ओर से इसमें नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी शामिल हुए। बैठक के बाद नगर आयुक्त ने फोन पर ‘अमर उजाला’ से बताया कि संकटमोचन, कालभैरव, भैसासुर घाट सहित शहर के अन्य प्रमुख हेरिटेज स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने 7.63 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लगभग दस किलोमीटर (9970 मीटर) लंबी इन चौदह सड़कों के जीर्णोद्धार का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन सड़कों के किनारे पाथवे की सुविधा भी विकसित की जानी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed