फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven km long jams on GT Road

जीटी रोड पर सात किमी लंबा जाम

Mon, 21 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 21 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Seven km long jams on GT Road
जाम
रोड। पुलिस की लापरवाही और ट्रक चालकों की मनमानी के चलते जीटी रोड पर जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। रविवार को सुबह नेशनल हाइवे पर सात किलोमीटर तक जाम लग गया। पूरी सड़क पर बेतरतीब खड़े ट्रकों की वजह से पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। पुलिस के साथ स्थानीय व्यापारियों ने घंटों पसीना बहाया तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



रविवार को सुबह नेशनल हाईवे पर रूपापुर से मिर्जामुराद बार्डर तक और कछवा रोड से कपसेठी के बरकी गांव तक ट्रकों की कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों की परेशानी को देखते हुए कछवा रोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने एसपी ट्रैफिक को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन



बाद में कछवा रोड चौकी प्रभारी रमेश यादव के साथ व्यापारी अर्जुन प्रसाद, लल्लू पटेल, सुभाष मोदनवाल, रमेश सिंह और राहुल विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगों ने घंटों मशक्कत कर जाम खत्म कराया। देर शाम एसपी ट्रैफिक ने यहां एक दरोगा और दो सिपाहियों की तैनाती कर दी। व्यापारियों का कहना था कि यहां आए दिन जाम लगता है, जिससे उनका व्यापार चौपट होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed