{"_id":"5c94bc20bdec2214065a5558","slug":"seven-died-in-up-in-separate-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र में अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत, बलरामपुर और बलिया की घटनाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र में अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत, बलरामपुर और बलिया की घटनाएं
Fri, 22 Mar 2019 04:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
accident
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और बलिया जिलों में अलग अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि होली की रात बृहस्पतिवार को मोटर साइकिल पर सवार दो युवक बस्ती-बलरामपुर मार्ग पर जा रहे थे। फक्कड़ दास मन्दिर के पास चार पहिया अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अनुज कौशल (20) की मौके पर मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल लड्डू कौशल (23) की उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज यादव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को दोपहर होली खेलने जाते समय एक बाइक की जीप से आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा मनियर कस्बे में मनियर—सिकंदरपुर मार्ग पर हुआ। घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक पर सवार प्रशांत गुप्ता उर्फ लड्डू (23), धनंजय रजक (22) तथा कन्हैया गोंड (24) की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। बलिया में ही सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार कस्बे में बृहस्पतिवार की दोपहर को होली खेलने जाते समय बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार भाई—बहन की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा सहतवार-रेवती मार्ग पर हुआ। अनियंत्रित बाइक के पेड से टकराने से शिवजी चौहान (22)| और उसकी बहन कंचन (23|) की मौत हो गयी।