{"_id":"6aaa80ccc195d618bd028841","slug":"seva-sankalp-bike-rally-will-be-welcomed-at-five-locations-between-rudraksh-and-lahartara-varanasi-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प बाइक यात्रा: रुद्राक्ष से लहरतारा के बीच पांच जगह होगा स्वागत, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प बाइक यात्रा: रुद्राक्ष से लहरतारा के बीच पांच जगह होगा स्वागत, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
Wed, 16 Sep 2026 05:13 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:13 PM IST
सार
सेवा संकल्प बाइक यात्रा का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से लहरतारा के बीच पांच जगह स्वागत होगा। महानगर की बैठक में स्वागत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को काशी से गुजरात के वडनगर तक निकलने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से लहरतारा के बीच पांच जगह स्वागत किया जाएगा। भाजपा की महानगर इकाई ने पांच प्रमुख पॉइंट तय किए हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में बैठक भी हुई।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी प्रमील पांडेय ने बताया कि यात्रा से पहले यात्री श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
बाइक यात्रियों का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा, भारत माता मंदिर के सामने पेट्रोल पंप पर, कमलापति स्कूल के सामने जवाहर मार्केट, कैंट और कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा के पास स्वागत किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राजेश कुशवाहा, शोभनाथ मौर्य, सिंधु सोनकर, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, गोपाल जायसवाल, अनिल सागर, पार्षद संजू सरोज और सत्य प्रकाश जायसवाल और मुन्ना सरोज को दी गई है।
विज्ञापन
एससी-एसटी मोर्चा के समन्वय की जिम्मेदारी अशोक जाटव को मिली है। बैठक में अशोक जाटव, पंकज चतुर्वेदी, मधुप सिंह, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय और सत्येंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।