फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Settle pension and gratuity cases from 2019 to 2022

Varanasi News: 2019 से 2022 के पेंशन, ग्रेच्युटी के मामले निपटाएं

Thu, 09 Jan 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Settle pension and gratuity cases from 2019 to 2022
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। विधान परिषद की वित्तीय और प्रशासकीय विलंब समिति के उपसभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। 2019 से 2022 के बीच लंबित पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों की समीक्षा की।
कहा कि तत्काल इन्हें निस्तारित किया जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों के चर्चा कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति के संबंध में कहा कि समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को लाभ पहुंचाए। डीएम को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी विभागों की एक बैठक करें।
विज्ञापन

कृषि, उद्यान, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों को कहा कि सभी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनमानस को लाभ पहुंचाएं। किसानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कहा। रोपित पौधों के रखरखाव के लिए विशेष उपाय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कहा। गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर के अपग्रेडेशन करने को कहा। निजी ट्यूबवेल के आवेदन लंबित न हों, स्टोर पर सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।
लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता के पेंशन, ग्रेच्युटी के लंबित मामले को देखने के लिए डीएम को निर्देशित किया। चंदौली में कारागार के संबंध में डीएम ने बताया कि 50 एकड़ भूमि चिह्नित कर शासन को भेजा गया है।

सभापति ने चंदौली के पर्यटन स्थलों के लिए वाराणसी में प्रचार-प्रसार और दिशा-निर्देशक लगाने को कहा गया। ताकि वाराणसी आने वाले पर्यटक चंदौली के पर्यटक स्थलों का दौरा करें, इससे जिले की आय में वृद्धि की बात कही। डीएम एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग ने उपसभापति व सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed