फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Serving the elderly is not an obligation, but a value: Ashok Chaurasia

बुजुर्गों की सेवा दायित्व नहीं, संस्कार है : अशोक चौरसिया

Mon, 12 Oct 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Serving the elderly is not an obligation, but a value: Ashok Chaurasia
वाराणसी। नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहीं बुजुर्ग माताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल, मिठाई व साड़ी भेंट की। उन्होंने बुजुर्ग माताओं का आशीर्वाद भी लिया। अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संस्कार है। बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद जीवन की बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करना है। इस दौरान क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, उत्तम ओझा, अनिल गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, संजीव चौरसिया, सत्यम तिवारी और शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed