फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Service of teacher doing job on fake records is over

फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रही शिक्षिका की सेवा समाप्त

Thu, 01 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Service of teacher doing job on fake records is over
वाराणसी। कस्तूरबा विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला मामले का खुलासा होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की एसटीएफ से जांच कराई गई थी। जिसके बाद एसटीएफ ने 76 फर्जी अध्यापकों की लिस्ट शिक्षा विभाग को सौंपी थी। लिस्ट में जिले के सेवापुरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कपसेठी में कार्यरत सहायक अध्यापक अर्चना पांडेय का भी नाम शामिल था। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने अर्चना पांडेय को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया। एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने अर्चना पांडेय का वेतन दिसंबर से ही रोक दिया था। शिक्षिका से रिकवरी का भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अर्चना 2006 से कार्यरत थीं। वो विशिष्ट बीटीसी बैच 2004 की अभ्यर्थी थी। बृहस्पतिवार को शिक्षिका पर एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा। एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना पांडेय दूसरे के अभिलेख पर नौकरी कर रही थीं। सत्यापन में प्रमाणपत्र फर्जी मिले थे। दोबारा सत्यापन के लिए 26 मार्च को दोबारा नोटिस जारी किया गया था। 31 मार्च तक उन्हें मूल अभिलेखों के साथ बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। लेकिन शिक्षिका न तो कार्यालय पहुंची और न ही किसी अन्य माध्यम से स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed