{"_id":"60d0ed228ebc3e7ce75b82c9","slug":"server-suffered-vaccination-started-one-and-a-half-hours-late-varanasi-news-vns5961517182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ने झेलाया, डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ने झेलाया, डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों की संख्या बढ़ाने के बाद भी लोगों को टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को सर्वर नहीं चलने से कई केंद्रों पर डेढ़ घंटे की देरी से टीकाकरण शुरू हुआ। वहीं, सोमवार से जिले के तीन ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंचायत भवन, विद्यालयों में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया।
कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद सोमवार सुबह लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। जिला महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर सर्वर नहीं चल रहा था। 10 बजे की जगह करीब डेढ़ घंटे बाद 11.30 बजे टीकाकरण सर्वर ठीक होने पर शुरू हुआ। केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी रही। दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नाराजगी जताते हुए एसआईसी को काउंटर बढ़ाकर टीकाकरण की व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया। सप्तसागर दवा मंडी में दवा विक्रेताओं का टीकाकरण भी सोमवार से शुरू हो गया। विशेष अभियान के तहत हरहुआ, बड़ागाव, सेवापुरी गांवों में पहुंची टीम ने भी 18 से 44 साल के लोगों का पंजीकरण कर टीकाकरण किया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में सोमवार तक 10 हजार कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया।
शास्त्री अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास
वाराणसी। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का सोमवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने शिलान्यास किया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम में सुनील ओझा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लग जाने के बाद मरीजों के इलाज में और सहूलियत होगी। इस दौरान एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, भाजपा के महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, रितेश राय, जितेंद्र पांडेय मौजूद रहे।