Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Serious crime at young age nature of conspiracy led court to treat accused as an adult in varanasi

छोटी उम्र में संगीन जुर्म: उम्र 17 साल, साजिश ऐसी कि अदालत ने माना बालिग, दी 20 साल तक की सजा

Fri, 13 Nov 2026 03:12 PM IST
Pragati Chand रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Nov 2026 03:12 PM IST
सार

किशोर उम्र में जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने कड़े फैसले लिए। इनके अपराध के तरीके जानकर अदालत भी हैरान रह गए। यही वजह है कि इन पर वयस्कों की तरह केस चलाया गया। 

विज्ञापन
Serious crime at young age nature of conspiracy led court to treat accused as an adult in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उम्र महज 17 साल, लेकिन अपराध की साजिश और उसे अंजाम देने का तरीका ऐसा कि अदालत ने भी माना कि यह सामान्य किशोर का व्यवहार नहीं था। हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किशोरों के मामलों में अदालत ने उनकी उम्र के साथ मानसिक परिपक्वता और अपराध करने के तरीके को भी परखा। 

विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में ऐसे 16 मामलों में किशोरों को वयस्क की तरह मुकदमा चलाने के योग्य मानते हुए सुनवाई की गई। इनमें कुछ मामलों में 20 साल तक की सजा सुनाई गई। अदालत ने केवल उम्र को आधार नहीं बनाया, बल्कि अपराध की प्रकृति, वारदात से पहले की तैयारी, आरोपियों की भूमिका और साक्ष्य मिटाने की कोशिश पर भी गौर किया। 
विज्ञापन


असलहों का इंतजाम करना, सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देना और पुलिस से बचने के लिए सबूत छिपाने की कोशिश जैसे तथ्य प्रारंभिक आकलन में अहम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रिंच और चाकू से की थी हत्या, 20 साल की कठोर सजा मिली
चोलापुर में वर्ष 2022 में कपिसा मोड़ के पास ट्रक चालक की निर्मम हत्या कर लूट की थी। पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया। वारदात के समय उसकी उम्र 17 साल 11 महीने और 21 दिन थी। यानी वह 18 साल का होने से महज नौ दिन दूर था। आरोपी ने ट्रक चालक की हत्या के बाद 40 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। मामले में अदालत ने उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

उम्र कम, मगर साजिश और वारदात के तरीके में दिखी परिपक्वता
अदालती फैसलों में अपराध की गंभीरता के साथ उसे अंजाम देने के तरीके को भी महत्व दिया गया। हत्या के मामलों में यह परखा गया कि वारदात अचानक हुई या उसके पीछे पहले से कोई साजिश थी। वहीं, दुष्कर्म के मामलों में अपराध की परिस्थितियों, आरोपी की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों को आधार बनाया गया। अदालत ने यह भी देखा कि किशोर की अपराध में कितनी सक्रिय भूमिका थी और क्या उसने वारदात के परिणामों को समझते हुए उसे अंजाम दिया था।

केस-1
वर्ष 2021 में चार साल की बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले कई बार रेकी की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने उसके अपराध की तैयारी और परिस्थितियों का आकलन किया। इसके बाद वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया। दोषसिद्ध होने के बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई।

केस-2
जैतपुरा में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में अदालत ने आरोपी को 25 हजार रुपये जुर्माने के साथ 20 साल की सजा सुनाई। मुकदमे की सुनवाई 28 महीने चली। इस दौरान चार गवाह पेश हुए। अदालत ने मामले की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को गंभीरता से लिया।

किसी किशोर को वयस्क की तरह सुनवाई के योग्य मानने का अर्थ यह नहीं है कि उसे स्वतः वयस्कों जैसी सजा दी जा सकती है। कानून में किशोरों के लिए अलग प्रावधान और सजा की सीमाएं निर्धारित हैं। ऐसे मामलों में अपराध की गंभीरता के साथ कानून की तय प्रक्रिया का पालन करना भी जरूरी है। - विवेक शंकर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, फौजदारी
 
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत 16 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों पर जघन्य अपराध के आरोप होने पर प्रारंभिक आकलन का प्रावधान है। इसमें अपराध करने की मानसिक और शारीरिक क्षमता, उसके परिणामों को समझने की योग्यता और किन परिस्थितियों में अपराध किया गया, जैसे पहलुओं पर विचार किया जाता है। - संतोष कुमार सिंह, विशेष लोक अभियोजक, पॉक्सो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed