फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensation after getting dead body after killing TV mechanic in Mau

टीवी मैकेनिक की हत्या कर फेंकी लाश मिलने से सनसनी

Thu, 21 Nov 2019 03:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Sensation after getting dead body after killing TV mechanic in Mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी व टीवी मैकेनिक की हत्या कर गांव के बीचोबीच फेंकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रात को फोन आने पर घर से निकला था। गुरुवार की सुबह युवक की लाश की शिनाख्त होने पर जहाँ उसके घर पर रोना धोना मचा था, वही घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं थी। 

विज्ञापन


मृत युवक विनोद 26 पुत्र फुलेश्वर कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथ पुर गांव का निवासी था। वह टीवी मैकेनिक था। उसकी दुकान गाँव के चट्टी पर थी। बुधवार की रात युवक को फोन आया, इसके बाद वह घर से निकला था। लेकिन गुरुवार की सुबह उसकी लाश मिली, युवक की हत्या ईट से कूच कूच कर की गई थी। युवक की पहचान के बाद लोगों ने मृतक के घर वालों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन


इस दौरान हत्या की जानकारी होने के बाद देखते ही देखते वहां लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं वारदात की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर एडिशनल एसपी भी पहुंचे, इसके कुछ देर बाद एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे और परिजनों से वारदात की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed