फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   senpura

फंदे से लटकी मिली सिपाही की पत्नी

Mon, 23 Sep 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
senpura
वाराणसी। सेनपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले दशाश्वमेध थाने के सिपाही अमित कुमार की पत्नी सृष्टि उर्फ गोल्डी (23) रविवार को फंदे से लटकी मिली। पुलिस की सूचना पर देर शाम पहुंचे सृष्टि के मायके वालों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा कर अमित के खिलाफ तहरीर दी तो चेतगंज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के बंसखारी थाना के खसरोपुर का मूल निवासी अमित 2018 बैच का सिपाही है और दशाश्वमेध थाने पर तैनात था। बीते पांच महीने से अमित सेनपुरा स्थित संजय श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रह रहा था। अंबेडकर नगर के जलालपुर से आए सृष्टि के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी के साथ डेढ़ साल पहले अमित ने प्रेम विवाह किया था। दो महीने से वह सृष्टि को अपने साथ लेकर रह रहा था। रविवार को ड्यूटी करके अमित कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खोला तो सृष्टि फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, सृष्टि की मौसी उर्मिला ने बताया कि आत्महत्या से पहले उनकी भतीजी सुबह आठ बजे अपनी मां पुष्पा को फोन की थी। दहेज में मायके से बुलेट और सोने की चेन की मांग पूरी कराने के लिए उसने पति की रोजाना की प्रताड़ना की बात बताई। इस पर सृष्टि की मां ने उसे समझाया था और दामाद की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। इससे पहले ही सृष्टि प्रताड़ना से आजिज आकर फंदे से लटक कर जान दे दी। इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती के मायके वालों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। सिपाही से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ तो बनाने लगा था दूरी
अमित और सृष्टि की शादी के लिए परिजन कचहरी और थाने का चक्कर काटने के बाद तैयार हुए थे। सृष्टि की मौसी उर्मिला और चमेला ने बताया दोनों एक ही कॉलेज में बीएससी में पढ़ते थे। दोनोें की तकरीबन चार साल पहले जान-पहचान हुई तो अमित घर आने लगा और सृष्टि से शादी का वादा किया। 2018 में अमित सिपाही के तौर पर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ तो सृष्टि से दूरी बनाने लगा। इसे लेकर पंचायत हुई और मामला कचहरी तक पहुंचा। सिपाही की नौकरी न चली जाए, इससे अमित और उसके परिजन डर गए। आखिरकार अंबेडकर नगर के बंसखारी थाना में दोनों पक्षों में पंचायत हुई और तब जाकर शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed