{"_id":"64e594ccb1c7fcd7e30a7f45","slug":"send-rakhis-in-waterproof-designer-envelopes-of-ten-rupees-on-rakshabandhan-get-them-from-here-in-varanasi-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर दस रुपये के वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे में भेजें राखियां, वाराणसी में यहां से पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर दस रुपये के वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे में भेजें राखियां, वाराणसी में यहां से पाएं
Wed, 23 Aug 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:40 AM IST
सार
वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक का लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी लिखा गया है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों को वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे में राखी भेज सकेंगी। दस रुपये के ये लिफाफे डाकघरों के काउंटर से मिल रहे हैं। प्रधान डाकघर कैंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रूप से रक्षाबंधन के लिए ये लिफाफे जारी किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी सर्वे का आज 20वां दिन: हैदराबाद की जीपीआर टीम भी हुई शामिल, जल्द आ सकती है आईआईटी कानपुर की टीम
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक का लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी लिखा गया है। कार्यक्रम में वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर विनय कुमार, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, लेखा अधिकारी पाल्बन नस्कर, संतोषी राय, श्रीकांत पाल, राकेश कुमार, राहुल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन