फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today is the 20th day of Gyanvapi survey: Hyderabad's GPR team also included, IIT Kanpur team may come soon

ज्ञानवापी में 20वें दिन का सर्वे पूरा: हैदराबाद की जीपीआर टीम हुई शामिल, आईआईटी कानपुर की टीम का इंतजार

Wed, 23 Aug 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Aug 2023 10:11 AM IST
सार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का आज 20वां दिन था। ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम भी शामिल हुई। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Today is the 20th day of Gyanvapi survey: Hyderabad's GPR team also included, IIT Kanpur team may come soon
Gyanvapi ASI Survey - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 20वां दिन था। कयास लगाए जा रहे हैं एक-दो दिनों में आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे सर्वे टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से ज्ञानवापी में दाखिल हुई। बुधवार को शाम पांच बजे तक सर्वे हुआ। 
विज्ञापन

 

ज्ञानवापी के सर्वे में शामिल हुई हैदराबाद की जीपीआर टीम

ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम भी शामिल हो गई है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने 19वें दिन मंगलवार को भी ज्ञानवापी में सर्वे का काम जारी रखा। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के पास पहुंची, फिर ज्ञानवापी परिसर तक गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होगा, फिर एएसआई रिपोर्ट जिला जज की अदालक के समक्ष पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed