फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seminar on Education and Culture of Tibet Society on 27th May

Varanasi News: तिब्बत समाज की शिक्षा और संस्कृति पर संगोष्ठी 27 मई को

Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seminar on Education and Culture of Tibet Society on 27th May
वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में भारत तिब्बत समाज की शिक्षा व संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 मई को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सभागार में होगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा व शिक्षा संकाय बीएचयू के विभागाध्यक्ष प्रो. शांतनु कुमार सवाई ने बुधवार को जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. चंद्रा ने बताया कि तिब्बत की स्वायत्तता, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का प्रयास और चीन के सामानों के बहिष्कार पर भारत तिब्बत समन्वय संघ लगातार प्रयासरत है। 27 मई को बीएचयू, केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान और भारत तिब्बत समन्वय संघ काशी प्रांत की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। साथ ही बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन समेत पांच विश्वविद्यालयों के कुलपति, दो पूर्व कुलपति भी शामिल होंगे। इस मौके पर उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. अजय सिंह, राजीव झा, विवेक सोनी, डॉ अनुराग त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article