फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semester examinations in BHU from tomorrow, 40 thousand students will be included

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, 40 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Semester examinations in BHU from tomorrow, 40 thousand students will be included
बीएचयू में दस जुलाई से यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा छात्र घर बैठकर देंगे। छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा वाले दिन संबंधित विभाग की टीम विभाग से परीक्षा व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी करती रहेगी। विभाग स्तर पर बनी परीक्षा समिति के सदस्य परीक्षा चलने तक विभाग में ही मौजूद रहेंगे, जिससे छात्रों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ओपेन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत कराई जा रही हैं। 10 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। नियमानुसार पाठ्यक्रमों के हिसाब से समय-सारिणी भी जारी की जा रही है। स्नातक, स्नातकोत्तर पाठयक्रम की टर्मिनल, इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षा 10 जुलाई से 10 अगस्त और पीएचडी कोर्सवर्क, यूजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दिन संबंधित छात्र को विश्वविद्यालय की ओर से मिली लॉगिन, पासवर्ड से पेपर डाउनलोड करना होगा और परीक्षा खत्म होने के बाद लिखी कॉपी को भी उसी पर अपलोड करना होगा। अगर पोर्टल से कॉपी अपलोड करने में परेशानी होगी तो उसे ईमेल भी भेजने की सुविधा है। साथ ही छात्र विभाग में बैठी समिति के सदस्यों से भी समस्या बता सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ही उन्हें मोबाइल नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस कॉम्पोनेंट जमा किए बिना भी परीक्षा दे सकेंगे
बीएचयू में पेड सीट के तहत यूजी, पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्र पेड सीट फीस कॉम्पोनेंट जमा किए बिना भी परीक्षा दे सकेंगे। छात्रों की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कोरोना महामारी की वजह से वित्तीय संकट का हवाला देते हुए छात्रों ने इस छूट की मांग की थी। छात्रों को फिलहाल विश्वविद्यालय की नियमित फीस भरने के बाद भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed