{"_id":"68261b1cac1f3e0f230fadcb","slug":"selfie-of-death-was-taking-photo-with-mobile-in-hand-died-due-to-drowning-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मौत की सेल्फी, हाथ में मोबाइल लेकर खींच रही थी फोटो, डूबने से हुई मौत, गोलाघाट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मौत की सेल्फी, हाथ में मोबाइल लेकर खींच रही थी फोटो, डूबने से हुई मौत, गोलाघाट की घटना
Thu, 15 May 2025 10:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 15 May 2025 10:36 PM IST
सार
सेल्फी लेने के चक्कर में किशोरी की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पानी में फोटो खींचने के लिए उतरी और गहराई में जाने से मौत हो गई। घटना के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट पर सेल्फी लेना एक किशोरी के लिए काल बन गया। जहानाबाद (बिहार) निवासिनी श्रुति कुमारी (16) बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ गोलाघाट घूमने आई थी। जहां पानी में उतर कर सेल्फी लेने के चक्कर में वह डूब गई। घटना की सूचना पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद श्रुति का शव पानी से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब श्रुति गहरे पानी में गई तो उसे बचाने के लिए कुछ लोग आगे बढ़े, लेकिन डूबान ज्यादे होने के कारण वह पानी में समा गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में किशोरी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जायेगा। फिलहाल घटना के संबंध में किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन