फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seeing the lack of passenger facilities and the chaos at the station, the chairman of the Railway Board instructed the officials

वाराणसी में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: स्टेशन पर अव्यवस्था को देख हुए नाराज, अधिकारियों से कहा- काम में सुधार लाएं वरना घर जाएं

Sun, 17 Apr 2022 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2022 01:03 AM IST
सार

शनिवार को कैंट स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने मुख्य यात्री हॉल का जायजा लिया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने पर दुर्व्यवस्था को देखकर सवाल किए, उसके बाद अधिकारी बगले झांकने लगे।

विज्ञापन
Seeing the lack of passenger facilities and the chaos at the station, the chairman of the Railway Board instructed the officials
कैंट स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी शनिवार को निरीक्षण के लिए (वाराणसी जंक्शन) कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में कमी और परिसर में दुर्व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि काम में सुधार लाएं वरना नौकरी छोड़ दें।

विज्ञापन


शनिवार को कैंट स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने मुख्य यात्री हॉल का जायजा लिया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने पर दुर्व्यवस्था को देखकर सवाल किए, उसके बाद अधिकारी बगले झांकने लगे। उन्होंने राइट्स और निर्माण विभाग (इंजीनियरिंग विभाग) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तत्काल सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन


कहा कि भारतीय रेलवे एक है, इसे एक दूसरे विभाग में बांटने के बजाय काम को पूरा करे। कहा कि अनावश्यक खर्चे बंद करें। जब सभी ट्रेनों में बायो टॉयलेट की व्यवस्था कर दी गई है तो वाशेबुल एप्रेन लगाने की क्या जरूरत है। वाशेबुल एप्रेन को तत्काल बंद करे। प्लेटफार्म पर खुले बिजली के तार और उसकी अनदेखी पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं वरना घर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिकेज ठीक न होने पर लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन की निगाह प्लेटफॉर्म नंबर तीन-चार के मध्य वॉटर हाइड्रेंट पाइप से बर्बाद होते पानी पर पड़ी। इसके जिम्मेदार आईओडब्ल्यू (स्टेशन) को तलब किया। उन्होंने कहा कि शाम तक पाइप लिकेज की समस्या को दूर करे वरना नौकरी छोड़ दे। प्लेटफार्म नंबर पांच स्थित कैरेज साइडिंग में बेतरतीब फैले बिजली के तार से नाराज हुए।

अधिकारियों की सफाई पर कहा कि मुझे उत्तर रेलवे में 18 साल के कार्य का अनुभव है। इसके बाद फूट ओवरब्रिज से परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। तीसरे आउटडोर फूट ओवरब्रिज निर्माण में धीमी प्रगति पर नाखुशी जताई। कहा कि ओवरब्रिज मार्च 2023 तक पूरा होता नहीं दिख रहा। इसे समय से पूरा कराए।

समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे की विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने वाराणसी परिक्षेत्र के कार्यों के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी आए थे। उन्हाेंने वाराणसी मंडल में चल रहे दोहरीकरण, विद्युतीकरण, यार्ड रिमाडलिंग, यात्री सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रगति को देखा। इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा कराए जा रहे औड़िहार से छपरा के बीच दोहरीकरण के कार्य में प्रगति पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम के साथ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा समेत पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के निर्माण संगठन और वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।

ज्यादा दबाव वाली ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे स्टेशनों से संचालित होने वाली ज्यादा दबाव वाली यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के अधिकारियों को वाराणसी और लखनऊ मंडल से संचालित होने वाली ज्यादा दबाव वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की मांग पर लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाए गए अस्थाई कोचों को स्थायी करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed