फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seeds and fertilizers to farmers not

किसानों को नहीं मिला खाद-बीज

Wed, 23 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Seeds and fertilizers to farmers not
जगतपुर में बंद एसबीआई एटीएम।
खाद-बीज खरीदने के लिए केंद्र सरकार की 500 के पुराने नोट लिए जाने की घोषणा के बाद भी मंगलवार को कई स्थानों पर किसानों को निराश लौटना पड़ा। हालांकि जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने कहा कि 500 रुपये के नोट से किसानों ने खाद-बीज खरीदा है। 1000 रुपये के नोट लेने के लिए आदेश नहीं आया है। राजकीय बीज गोदाम जंसा प्रभारी नरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि 500 रुपये के नोट से किसानों ने खाद बीज खरीदे। पहले 5 से 7 क्विंटल और अब 15 क्विंटल बीज की बिक्री हुई।
विज्ञापन



दीनदासपुर के किसान सुशील सिंह, नीरज पांडेय, अनिल मिश्र, जितेंद्र दूबे ने इसे किसानों के लिए हितकर बताया। उधर, पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र मिल्कीचक से किसान शिवमूरत यादव, बजरंगी प्रसाद बनवारी ने गेहूं के बीज लिए। राजातालाब के किसान सेवा केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार ने कहा कि अभी पुराने नोट से खाद देने से मना किया गया है। चौबेपुर में साधन सहकारी समितियों पर बीज खाद पुराने नोटों से नहीं मिली। अजावं गांव के किसान मदन गोपाल उपाध्याय, रामराज मौर्य, कादीपुर के रमाशंकर मौर्य, टाड़ के कन्हैया यादव ने कहा कि उन्हें खाद-बीज नहीं मिला। चौबेपुर, कादीपुर, चंद्रावती, कैथी, धौरहरा, मुनारी, भगतुआ, जाल्हूपुर आदि कस्बों में पुराने नोटों से खाद बीज नहीं मिले। किसानों को केंद्रों से मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को मारामारी करनी पड़ रही है। इसमें सबसे बड़ी समस्या काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की है। बैंक के रोहनिया, रामनगर शाखा, जाल्हूपुर आदि शाखाओं पर न तो पूरा पैसा मिल रहा है और न ही सही नोट मिल रहे है। यहां यूनियन बैंक की ओर से पूरा पैसा भी नहीं भेजा जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि लोगों की समस्या से यूनियन बैंक को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोहता क्षेत्र के एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक में पैसा बदलवाने वालों की भीड़ लग रही है। साड़ी व्यवसायी वकील अहमद, भोला गुप्ता, अमरनाथ मौर्य ने बैंक प्रबंधन से खाताधारकों को सहूलियत देने की मांग की। दानगंज के नियार स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में सुबह सात बजे से ही महिला-पुरुषों को शाम तक पैसा नहीं मिल पा रहा है। उधर, नागेपुर के प्रधान पारस राजभर ने आरोप लगाया कि गांव की यूबीआई शाखा से खाताधारकों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। बैंक के लोग अनावश्यक गांव के लोगों को परेशान कर रहे हैं। गांव के धर्मेंद्र राजभर और लालजी पटेल के घर 23 नवंबर को शादी है, दोनो लोग 10 दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बैंककर्मी दो हजार रुपये ही दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed