फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security of Kashi Vishwanath Temple and Sankat Mochan increased after two terrorists were caught in lucknor

लखनऊ में दो आंतकियों के पकड़े जाने के बाद बढ़ाई गई काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन की सुरक्षा, देर रात तक चला चेकिंग अभियान

Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
सार

दशाश्वमेध और शीतला घाट सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर हर दिन की अपेक्षा फोर्स काफी सर्तक रही और आने वाले दर्शनार्थियों की गहनता के साथ चेकिंग की गई।
 

विज्ञापन
Security of Kashi Vishwanath Temple and Sankat Mochan increased after two terrorists were caught in lucknor
चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ लखनऊ में पकड़ गए अलकायदा के दो आंतकियों के बाद बनारस में हाई अलर्ट कर दिया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी को भी बिना सुरक्षा घेरे के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर की सुरक्षा से जुड़े पुलिसकमियों को देर शाम उच्चाधिकारियों ने विशेष दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं देर शाम दशाश्वमेध और शीतला घाट सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर हर दिन की अपेक्षा फोर्स काफी सर्तक रही और आने वाले दर्शनार्थियों की गहनता के साथ चेकिंग की गई।
विज्ञापन


वहीं मंदिर के आसपास लॉकर और अन्य माला फूल रखने वालों सहित दुकानदारों को भी एहतियातन बरतने का निर्देश दिया गया। एक दशक पूर्व संकटमोचन मंदिर परिसर में बम धमाका हुआ था। इसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था मंदिर की बढ़ा गई और अब तक है। वहीं दशक पूर्व काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर 28 किलो ग्राम आरडीएक्स मिला था, उस समय बीडीएस ने गंगा पार रेता पर ले जाकर डिफ्यूज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दशाश्वमेध घाट पर भी कुकुर बम बरामद हुआ था तो वहीं शीतला घाट पर ब्लास्ट से बनारस दहल उठा था। उसके बाद से शीतला और दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। देर शाम दशाश्वमेध पुलिस ने गंगा घाटों पर चेकिंग अभियान चलाया और नाविकों सहित अन्य घाट किनारे रहने वालों को संदिग्ध युवकों और सामानों को देखते ही पुलिस को सूचित करने की अपील की।  भारी संख्या में पुलिस फोर्स शहर के विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed