फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security increased at airports and railway stations in varanasi CISF searches after Operation Sindoor

UP: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, ऑपेरशन सिंदूर के बाद CISF ने चलाया की तलाशी; कैमरे से निगरानी

Thu, 08 May 2025 05:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 May 2025 05:15 AM IST
सार

पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई। यह भी कहा गया है कि संदिग्ध दिख रहे वस्तुओं अथवा लोगों की तत्काल सूचना पुलिस को देना चाहिए।

विज्ञापन
Security increased at airports and railway stations in varanasi CISF searches after Operation Sindoor
बाबतपुर एयरपोर्ट पर ब्लैक आउट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ओर से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर जहां सीआईएसएफ ने सघन तलाशी अभियान चलाया जबकि कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी जीआरपी, आरपीएफ की ओर से जगह-जगह जांच कर लोगों को सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर के एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यवाहक निदेशक राजेश वर्मा ने सीआईएसएफ सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठक कर जांच आदि व्यवस्थाओं पर बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग प्वाइंट पर अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को कुछ ज्याद ही सतर्कता दिख रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीओ कुंवर प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वाॅड के साथ स्टेशन परिसर में जांच पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध दिख रहे वस्तुओं की जांच के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।


इस बाबत जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशों पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। स्टेशन पर जीआरपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed