{"_id":"5b3ce1454f1c1b87288b4908","slug":"security-failure-in-amit-shah-and-yogi-adityanath-visit-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस दौरे पर पहुंचे अमित शाह और योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस दौरे पर पहुंचे अमित शाह और योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
कर्टन हटाता कंमाडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स मीट के लिए पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा में चूक का मामला उस समय सामने आया जब सीएम और भाजपा अध्यक्ष का काफिला हस्तकला संकुल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफिला जैसे ही हस्तकला संकुल तो काफिले में आगे चल रही गाड़ियां तय रूट के अनुसार गेट नंबर दो की ओर बढ़ गईं जबकि एक ही गाड़ी में मौजूद शाह और योगी के ड्राइवर ने गाड़ी को गेट नंबर एक की तरफ लेकर चला गया। जब गाड़ी एक नंबर गेट से पर पहुंची तो वहीं पर खाली हो चुके पानी की बोतलों के तीन चार कार्टन रखे हुए थे।
विज्ञापन
गाड़ी से उतरते ही अमित शाह की नजर कार्टन पर गई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तुरंत कार्टन हटाने का आदेश दिया। शाह के आदेश के बावजूद किसी ने कार्टन हटाए गए। आखिर में सुरक्षा में तैनात कमांडो ने पैर से मारकर कार्टन को साइड किया।
विज्ञापन