{"_id":"66c111183b9fa32b360d88a6","slug":"second-spot-round-in-pg-completed-15-percent-seats-remained-vacant-varanasi-news-c-20-vns1075-697428-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीजी में दूसरा स्पॉट राउंड पूरा, खाली रह गईं 15 फीसदी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीजी में दूसरा स्पॉट राउंड पूरा, खाली रह गईं 15 फीसदी सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई। पांच राउंड के सीट आवंटन और दो स्पॉट राउंड के बाद भी पीजी की 15 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। बीएचयू मुख्य परिसर की 90 फीसदी से अधिक सीटें भर गईं, लेकिन संबद्ध महाविद्यालयों में खाली रह गईं। बीएचयू अब आगे और सीट आवंटन के मूड में नहीं है। हालांकि, इस मसले पर अभी समर्थ डैशबोर्ड के दिशानिर्देशों का इंतजार हो रहा है। उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बीएचयू और संबद्ध कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रमों की 8500 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 11 जून से चल रही है। पांच राउंड की प्रवेश प्रक्रिया और दो स्पाॅट राउंड चलने के बाद भी 1200 सीटें खाली हैं। इसमें कॉलेजों की सीटें ज्यादा खाली हैं। बीएचयू कर्मचारियों के बच्चों के कोटे की सीटें भी खाली हैं। कई पाठ्यक्रमों में इक्का-दुक्का सीटों पर ही प्रवेश हो पाया है। 12 से 16 अगस्त तक बीएचयू वार्ड के बच्चों का दाखिला होना था। मगर, इस कोटे में लगभग आधी सीटें खाली रह गई हैं। दूसरे स्पॉट के आखिरी दिन शुक्रवार को विंडो लॉक होने के बाद बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति समर्थ से डाटा मिलने के इंतजार में है।
केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे स्पॉट राउंड के बाद भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अलग-अलग कैटेगरी की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। कुछ अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने के बाद उसे कैंसिल करने से भी सीटें खाली हुई हैं। अब समर्थ के दिशानिर्देश का इंतजार है। अब प्रवेश के लिए एक और राउंड चलाने की संभावना कम ही दिखती है।