फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second round of seat allocation in BHU is over 1000 left Letter sent to candidates

Varanasi News: BHU में सीट आवंटन का दूसरा राउंड हुआ खत्म, 1000 सीटें बचीं; अभ्यर्थियों को भेजा गया लेटर

Mon, 26 Aug 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:30 PM IST
सार

Varanasi News: विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए अलॉटमेंट लेटर के सापेक्ष करीब 3000 ने अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर दी है। अब भी विश्वविद्यालय में एक हजार सीट बची है, जिसके लिए अब विश्वविद्यालय तीसरे राउंड में आवंटन कराने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
Second round of seat allocation in BHU is over 1000 left Letter sent to candidates
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरे राउंड में सीटों के आवंटन के बाद फीस की समय सीमा भी पूरी हो गई। BHU की ओर से भेजे गए अलॉटमेंट लेटर के सापेक्ष करीब 3000 ने अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर दी है। अब भी विश्वविद्यालय में एक हजार सीटें बची हैं, जिसके लिए अब विश्वविद्यालय तीसरे राउंड में आवंटन कराने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक में कुल करीब नौ हजार से अधिक सीटों पर दाखिला होना है। पहले चरण में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 4000 सीटें बची रह गई थीं। समर्थ डैशबोर्ड पर अपने सीट को लॉक करने के साथ ही छात्रों ने अपनी फीस जमा कर दी थी।

विज्ञापन

पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी
इस बीच बची 4000 सीटों पर प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्या के देखरेख में दूसरे राउंड के लिए भी छात्र-छात्राओं को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को अलाटमेंट लेटर भेजा गया था। समर्थ पोर्टल और स्टूडेंट पोर्टल पर जैसे ही अलॉटमेंट लेटर मिला। अभ्यर्थियों ने उसमें बताए गए नियमों के आधार पर अपनी फीस जमा की। 

बीती रात 11.59 बजे तक फीस जमा करने के बाद भी करीब एक हजार सीट बचीं हैं, जिन पर दाखिला कराया जाना है। चेयरमैन ने बताया कि तीसरे चरण का सीट आवंटन 27 अगस्त को कराया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नियमानुसार अलॉटमेंट लेटर भेजा जाएगा। इसके बाद चौथे चरण का आवंटन संभावित रूप से 31 अगस्त को किया जाएगा। 

विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी समय से अपलोड करवाई जा रही है। साथ ही केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से स्टूडेंट को उनके पोर्टल पर भी प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियां समय-समय पर दी जा रहीं हैं। अब दूसरे राउंड का सीट आवंटन पूरा होने के बाद विभाग, संकायवार बची सीटों के आधार पर ही तीसरे चरण के लिए अलॉटमेंट लेटर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed