फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second death from Corona in Varanasi

वाराणसी में कोरोना से दूसरी मौत, मृतका का बेटा और बहू भी है पॉजिटिव  

Thu, 14 May 2020 09:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 May 2020 09:28 PM IST
सार

  • सबसे पहले गंगापुर निवासी कपड़ा व्यापारी ने गंवाई थी जान 
  • गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ में बृहस्पतिवार को मिले छह कोरोना संक्रमित 

विज्ञापन
Second death from Corona in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

वाराणसी में कोरोना से संक्रमित दूसरे मरीज की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके पहले गंगापुर निवासी कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। लल्लापुरा निवासी जिस 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है, उसका बीएचयू में इलाज चल रहा था। उसके बेटे और बहू भी कोरोना पॉजिटिव हैं,जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि छह मई को कोरोना की पुष्टि के बाद से महिला को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। महिला के संक्रमित होने के बाद 9 मई को ही इनके बेटे और बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।सभी का इलाज चल रहा है। बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 33 रह गए है।
विज्ञापन


पिछले 15 वर्षों से मरीज डायबिटीज हाइपरटेंशन व हाइपोथाइरॉएडिज्म की बीमारी से ग्रसित थी। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक मरीज सेवेयर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की श्रेणी में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। भर्ती के बाद से ही मरीज के लिए लगातार आवश्यक ऑक्सीजन कंसंट्रेशन बनाए रखने के साथ उपरोक्त बीमारियों का भी इलाज किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोना के अब तक 90 संक्रमित लोगों में 55 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि बृहस्पतिवार के पहले एक मौत और 34 अस्पताल में भर्ती थे। अब महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed