फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   second day of cm yogi adityanth in varanasi

'चुनाव पूर्व जिस मंदिर में पीएम मोदी ने मांगी थी मन्नत, जीत के बाद सीएम योगी ने वहां टेका मत्था'

Sat, 27 May 2017 10:33 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
second day of cm yogi adityanth in varanasi
कालभैरव मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र में दौरे का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत सीएम योगी ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर किया। उन्होंने बाबा के दर पर और काशी के कोतवाल से राष्ट्र की शांति, समृद्धि, कल्याण और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति की कामना की। सभी जनों के कल्याण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा के बाद पंचतंत्र विधि से महारुद्राभिषेक किया। सीएम योगी यहां 06:55 से 07:20 तक पूजा-अर्चना की। विश्वनाथ मंदिर के न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के मार्ग निर्देशन में नेपाली तीर्थ पुरोहित पं. टेकनारायण उपाध्याय और ओमप्रकाश सीएम योगी को षोडषोपचार पूजन और रुद्राभिषेक कराया गया।  
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व चार फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने इन दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की थी। सीएम योगी के आज की इस पूजा पर चर्चा रही की पीएम मोदी ने चुनाव की मन्नत मांगी थी जो काशी विश्वनाथ ने पूरा कर दिया। इसी कारण सीएम योगी ने शनिवार दिन की शुरुआत बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सीएम योगी के शहर भर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।  शहर भर में चल रहे निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है। सीएम अभी मंडलीय अस्पताल का मुआयना कर मंडुव‌ाडीह आरओबी का निरीक्षण करने गए हैं।

यहां के बाद सीएम पीएम के संसदीय कार्यालय में जाएंगे। 11 बजे बीएचयू में स्वच्छ गंगा सम्मेलन में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस वापस लौटेंगे और जलमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


दोपहर बाद एक घंटा सर्किट हाउस में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दो घंटे तक कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed