{"_id":"681b9e486280a99f94042280","slug":"seat-full-in-train-passengers-are-fighting-soon-as-train-stops-line-is-formed-the-gate-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल पा रही ट्रेन में जगह: सीट के लिए यात्री कर रहे मारामारी, गाड़ी खड़ी होते ही गेट पर लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल पा रही ट्रेन में जगह: सीट के लिए यात्री कर रहे मारामारी, गाड़ी खड़ी होते ही गेट पर लग रही लाइन
Thu, 08 May 2025 05:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 05:25 AM IST
सार
पवन एक्सप्रेस में सीट को लेकर बुधवार को मारामारी रही। एक-दूसरे को धकेलकर अंदर जाने की होड़ मची रही। ऐसी ही स्थिति गोरखपुर की ओर जाने जाने वाली काशी एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों में देखने को मिली।
विज्ञापन
पवन एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़े यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पवन एक्सप्रेस आकर रुकी। उसमें सीट के लिए लोगों को मारामारी करनी पड़ी। चढ़ने के लिए यात्रियों की गेट पर लाइन लग गई। एक दूसरे को धकेलते हुए हर कोई भीतर जाने की कोशिश करने में लगा रहा। क्या एसी, क्या स्लीपर, क्या जनरल, सभी बोगियां, खचाखच फुल रहीं। इस दौरान न तो कोई जीआरपी और न ही आरपीएफ के जवान दिखे।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में ट्रेन में सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। विशेषकर दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। वेटिंग लिस्ट काफी लंबी चल रही है। जिन लोगों ने महीने पहले एसी, स्लीपर का टिकट कराया था, वो भी मशक्कत के साथ सफर करने को मजबूर हैं, ऐसा इसलिए कि सभी बोगियों में भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन
जनरल से लेकर एसी, स्लीपर सभी बोगियां फुल हैं। बुधवार की दोपहर में कैंट स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस आई तो उसके रुकने से पहले चलती ट्रेन में ही एक युवक चढ़ने लगा। सामने खड़े लोगों ने उसको देखा तो मना भी किया। इसी तरह की स्थिति गोरखपुर की ओर जाने जाने वाली काशी एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों में देखने को मिली।
विज्ञापन
इस बारे में स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को लेकर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई हैं। ट्रेनों के पास जीआरपी जवान मौजूद रहते हैं। किसी तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ के जवानों को निगरानी करते रहने को कहा गया है।