फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sealdah Express's engine fails, hourly route disrupted due to technical fault in Jaunpur

जौनपुर में तकनीकी खराबी के कारण सियालदह एक्सप्रेस का इंजन फेल, घंटों रूट बाधित

Sun, 15 Dec 2019 05:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Express's engine fails, hourly route disrupted due to technical fault in Jaunpur
train, fire - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह जौनपुर जिले के जफराबाद स्टेशन के ट्रैक नंबर दो पर आउटर सिग्नल पार करते ही सियालदह एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गया, इस वजह से तमाम ट्रेनों का आवागमन जहां का तहां रुक गया और यात्री परेशान रहे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर ने इंजन में आई खराबी को दूर किया और तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आनंद विहार से सियालदह को जाने वाली एक्सप्रेस रविवार को सुबह 7:45 पर जफराबाद स्टेशन के ट्रैक नंबर दो से गुजर रही थी। जैसे ही इंजन प्लेटफॉर्म आउटर को पार किया अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन


ऑटो लॉकिंग तकनीक तथा सिग्नल व्यवस्था भी जाम हो गई। ऐसे में ट्रेनों का संचालन रुक गया। इंजन फेल होने की वजह से रेल ट्रैक बाधित हो गया। जलालपुर, जौनपुर जंक्शन तथा जौनपुर सिटी पर जफराबाद से गुजरने वाली ट्रेनों को रोकना पड़ा। स्टेशन पर तैनात स्टेशनमास्टर की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी मालगाड़ी से इंजन निकालकर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर सिग्नल से पीछे हटाने का प्लान चल रहा था, जिससे अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके, लेकिन उसके पहले ही सियालदह एक्सप्रेस के पायलट ने इंजन के तकनीकी खराबी को दूर कर दिया। एज घंटे बाद ट्रेन जफराबाद स्टेशन से रवाना हुई। उसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान जफराबाद स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक बरेली एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। यातायात बहाल होने पर रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed