{"_id":"5e1cb6f58ebc3e879040816c","slug":"sealdah-express-arrives-in-bihar-damaged-due-to-the-chaos-of-examinees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में परीक्षार्थियों के बवाल से क्षतिग्रस्त होकर पहुंची सियालदह एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में परीक्षार्थियों के बवाल से क्षतिग्रस्त होकर पहुंची सियालदह एक्सप्रेस
Mon, 13 Jan 2020 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार में हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा मचाए गए उत्पात की गवाह बनकर बलिया पहुंची सियालदह एक्सप्रेस को देख स्टेशन पर यात्री भयभीत हो गए। परीक्षार्थियों द्वारा ट्रेन पर किए गए पथराव से एसी और स्लीपर कोच के कई शीशे टूटे मिले।
विज्ञापन
आनन-फानन में रेल प्रशासन ने टूटे हुए शीशों पर टेप लगाकर ट्रेन की सफाई कर दी, लेकिन इसको लेकर रेल प्रशासन द्वारा कोई माकूल कार्रवाई नहीं की गई। करीब दो घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रहने के बाद उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
रोज की तरह 13105 बलिया- सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सोमवार को साढ़े तीन घण्टे देरी से सुबह 09:40 बजे बलिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते वहां लोगों की भीड़ जुट गई, क्योकि ट्रेन की बोगियों के अधिकांश शीशे टूटे हुए थे और कांच के टुकड़े बोगियों में बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
Trending Videos
सियालदह के मेंटनेंस स्टाफ ने जब यह नजारा देखा तो इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त मामले को बलिया के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया और रेलवे के सफाई स्टाफ को टूटे हुए शीशों की मरम्मत कराकर ट्रेन की सफाई करने का निर्देश दे दिया। ट्रेन को सुबह 11:40 बजे उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।